{"_id":"681e573d8c049b3b9b07a289","slug":"bu-crowd-will-not-be-allowed-to-gather-outside-the-examination-building-one-candidate-will-sit-on-one-seat-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-551430-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : परीक्षा भवन के बाहर नहीं जुटने दी जाएगी भीड़, एक सीट पर बैठेगा एक परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : परीक्षा भवन के बाहर नहीं जुटने दी जाएगी भीड़, एक सीट पर बैठेगा एक परीक्षार्थी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के चलते बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने भी यूजी-पीजी परीक्षाओं की व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। कुलपति ने सुरक्षाकर्मियों को परीक्षा भवन के बाहर छात्रों-अभिभावकों का जमावड़ा न होने देने को कहा है। प्रवेश के समय भी भीड़ न हो इसके लिए अब 30 मिनट नहीं 45 मिनट पहले से प्रवेश मिल सकेगा। साथ ही अब परीक्षा परीक्षा कक्ष में अब एक बेंच पर एक ही परीक्षार्थी बैठेगा।
बीयू प्रशासन ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा कक्ष के बाहर किसी भी रूप में छात्र-छात्राएं एकत्रित नहीं होने चाहिए। अभी तक दो घंटे होने के बाद ही परीक्षा कक्ष के परीक्षार्थी को जाने की अनुमति थी मगर अब ऐसा नहीं होगा। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर ने बताया कि कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय के निर्देश पर परीक्षा भवन की व्यवस्थाओं में बदलाव कर दिया है। एक परीक्षा कक्ष में अधिकतम 75 ही परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यदि कोई परीक्षार्थी एक घंटे में पेपर साल्व कर लेता है, तो वह उत्तर पुस्तिका देकर घर जा सकता है।