{"_id":"67ddc6a4e1f9308d940fa466","slug":"bu-bed-joint-entrance-exam-will-be-held-in-60-districts-instead-of-51-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-517720-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : 51 से बढ़कर 60 जिलों में होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : 51 से बढ़कर 60 जिलों में होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय लगातार तीसरी बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवा रहा है। कुलपति ने बताया कि सर्वाधिक आवेदन पूर्वांचल से आए हैं। इस बार 51 की जगह 60 जिलों में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। हालांकि अंतिम फैसला फार्म भरने की तिथि खत्म होने के बाद होगा। शासन ने 24 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा कराने की तारीख नियत की है। शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक में कुलपति ने सभी विवि के कुलसचिवों से कहा है कि जल्द से जल्द नोडल को-आर्डीनेटर तथा उच्च शिक्षा अधिकारियों को जिला को-आर्डीनेटर के नाम उपलब्ध कराएं ताकि जिम्मेदारियां देकर सूचनाओं का आदान-प्रदान शुरू हो सके।
0- दो अंक का हर प्रश्न, गलत पर कटेगा एक तिहाई अंक
कुलसचिव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य भाषा के 50-50 प्रश्न होंगे। दूसरी पाली में सामान्य अभिरुचि एवं संबंधित विषय (कला, विज्ञान, कृषि, वाणिज्य आदि) के 50-50 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न दो अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।