फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Admissions in UG-PG will now be till 30th September

बीयू : यूजी-पीजी में दाखिले अब 30 सितंबर तक होंगे

Wed, 25 Sep 2024 03:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
BU: Admissions in UG-PG will now be till 30th September
कुलसचिव ने कहा अब नहीं बढ़ेगी तारीख, अक्तूबर से होगी पढ़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विवि (बीयू) ने कैंपस तथा संबद्ध कॉलेजों के स्नातक-परास्नातक (यूजी-पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। विवि प्रशासन का कहना है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह से नवप्रवेशितों का पठन-पाठन शुरू कर दिया जाएगा।
बीयू ने कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी के कई पाठ्यक्रमों की सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा सीटें आर्य कन्या महाविद्यालय में शुरू हुए बीएससी के नये पाठ्यक्रम, कटेरा में शुरू हुए संघटक कॉलेज और नौ नये कॉलेजों की खाली हैं। वहीं, बीयू कैंपस में संचालित होमसाइंस, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स, सोशल वर्क आदि पाठ्यक्रम की भी काफी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

खाली सीटों को भरने के लिए संबद्ध पाठ्यक्रम व कॉलेजों के प्रशासन ने दाखिले की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया है, जिसके चलते बीयू प्रशासन ने मंगलवार को 30 दिसंबर तक दाखिले की तारीख बढ़ा दी है। विवि प्रशासन का कहना है कि दाखिले की यह अंतिम बार तारीख बढ़ाई है, अब बढ़ाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीयू कैंपस तथा संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।



0- लॉ में दाखिले की काउंसलिंग पर फैसला आज
झांसी। एलएलबी व बीए-एलएलबी में दाखिले के लिए काउंसलिंग की तारीख का फैसला बुधवार को बीयू प्रशासन करेगा। कुलसचिव ने बताया कि बार काउंसिल ने कुछ कॉलेजों को दाखिले की अनुमति दे दी है, जिसके चलते कुलपति से मंथन करने के बाद दाखिले का पूरा कार्यक्रम तय किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed