फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: 14 ACs of Gandhi Auditorium not working since last two months.

बीयू : गांधी ऑडिटोरियम के 14 एसी दो माह से खराब

Wed, 02 Oct 2024 05:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
BU: 14 ACs of Gandhi Auditorium not working since last two months.
- गर्मी की वजह से परेशान होते रहे विद्यार्थी, शिक्षक, कुलपति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के गांधी ऑडिटोरियम में लगे 14 एसी दो माह से खराब हैं। हैरानी की बात है कि ऑडिटोरियम में आए दिन कार्यक्रम होते हैं। इस दौरान दर्शक और अतिथि पसीने से तरबतर हो जाते हैं। मंगलवार को हुए कार्यक्रम में कुलपति सहित विद्यार्थी गर्मी से परेशान रहे।

कुलपति कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर गांधी ऑडिटोरियम हैं। यहां शैक्षणिक अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। ऑडिटोरियम में 14 एसी लगे हैं, जो करीब दो माह से खराब हैं। मंचासीन अतिथियों के लिए तो पंखे लगा दिए जाते हैं मगर दर्शक गर्मी से परेशान रहते हैं। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि विगत दिनों कुलसचिव ने एसी सही कराने के आदेश दिए थे मगर अभी तक सही नहीं हुए हैं। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी, शिक्षक और कुलपति गर्मी की वजह से परेशान रहे। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा वाकई गर्मी की वजह से दिक्कत हुई। दीक्षांत समारोह से पहले सभी एसी सही करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed