फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Breathing and viral patients increased

सर्दी-गर्मी में बढ़े श्वांस और वायरल के मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Breathing and viral patients increased
झांसी। कोरोना वायरस के साथ अब मौसमी बीमारियां भी बढ़ गईं हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। कोरोना के इस दौर में जरा सा बुखार और खांसी आने पर लोगों के मन में कोरोना का डर सताने लगता है। मगर चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को डरने की नहीं, बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। सरकारी अस्पतालों में टेलीमेडिसिन पर इन बीमारियों के मरीज फोन कर उपचार पूछ रहे हैं। मानसूनी सीजन में इन दिनों कभी सर्दी तो कभी हल्की बारिश हो जाती है। इसके अलावा कभी धूप तो कभी छांव खिल जाती है। मौसम में हो रहे इस तरह के बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। सर्दी-गर्मी की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। खासकर अस्थमा मरीजों के लिए इस तरह का वातावरण अनुकूल नहीं रहता है। उनकी सांस उखड़ने लगती है। इसके अलावा वायरल भी लोगों को अपनी चपेट में लेने लगा है। लोगों को खांसी, जुकाम और बुखार होने लगा है। चूंकि, सरकारी अस्पतालों में टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू है। ऐसे में डॉक्टरों के पास अब इन बीमारियों के मरीजों के फोन भी आने शुरू हो गए हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज को मिलाकर प्रतिदिन सौ से सवा सौ मरीज इन बीमारियों को लेकर डॉक्टरों से परामर्श ले रहे हैं। वर्जन.. वायरल को कोरोना वायरस से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। किसी को भी खांसी, जुकाम और बुखार हो तो वो टेलीमेडिसिन के जरिए चिकित्सीय परामर्श ले सकता है। इन दिनों सांस रोगी और वायरल की बीमारियों के मरीजों के फोन आने शुरू हो गए हैं। - डॉ. रजत जैन, फिजीशियन। इस सीजन में मौसम जनित बीमारियां होने लगी हैं। ऐसे मौसम में खासकर श्वांस रोगियों को काफी तकलीफ होने लगती है। इस तरह के मामले आने भी शुरू हो गए हैं। वहीं, वायरल के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। - डॉ. डीएस गुप्ता, फिजीशियन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed