फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Breath stopped due to filling of water in the lungs, not even a grain of food was found in the stomach

फेफड़ों में पानी भरने से थम गईं सांसें, पेट में अन्न का दाना भी नहीं मिला

Sat, 16 Oct 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Breath stopped due to filling of water in the lungs, not even a grain of food was found in the stomach
झांसी। शुक्रवार को हादसे के बाद देर रात तक श्रद्धालुओं का पोस्टमार्टम चला। बताया गया कि फेफड़ों में पानी भर जाने से श्रद्धालुओं की मौत हुई है। पीएम से पहले भी पेट दबाने पर कई श्रद्धालुओं के मुंह, नाक से पानी निकल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम चार बजे तक सभी 11 मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। मगर पंचनामा भरने की लंबी प्रक्रिया होने के चलते रात में पोस्टमार्टम शुरू हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्यादातर श्रद्धालुओं की मौत के पीछे का कारण फेफड़ों में पानी भरना सामने आया। बताया कि फेफड़ों में पानी भर जाने से व्यक्ति सांस नहीं ले पाता है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। धीरे-धीरे दम घुटने से व्यक्ति बेहोश होने लगता है। फिर पांच मिनट से ज्यादा जीवित नहीं रह पाता है। पोस्टमार्टम के दौरान कई श्रद्धालुओं के पेट में खाना भी नहीं मिला है। इस कारण पता चला है कि वो उपवास पर थे।ेेेे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed