फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   braodcascast of dordarshan stop in antina

अब एंटीना से नहीं दिखेगा दूरदर्शन, प्रसार भारती ने लिया फैसला

Fri, 02 Nov 2018 02:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Fri, 02 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
braodcascast of dordarshan stop in antina
दूरदर्शन - फोटो : amarujala
रिले केंद्र से शहर भर में टीवी पर दिखने वाले दूरदर्शन को अब एंटीना के माध्यम से नहीं देख सकेंगे। प्रसार भारती ने झांसी किले में स्थित एनालॉग स्थलीय ट्रांसमिशन, दूरदर्शन केंद्र को 17 नवंबर से बंद करने का निर्णय कर लिया है। दूरदर्र्शन को अब सिर्फ निजी केबिल नेटवर्क और डीटीएच पर ही देखा जा सकता है।
विज्ञापन


 वर्ष 1984 में झांसी किले के अंदर ही दूरदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया गया था। इसके माध्यम से शहर भर की 20 से 25 किलोमीटर की परिधि में दूरदर्शन के चैनलों का प्रसारण होता था। जिससे लोग अपने घरों में साफ पिक्चर देख सकते थे। शहर में रिले केंद्र खुलने के पूर्व लोगों को अपने घरों पर बीस फीट की ऊंचाई पर एंटीना लगाना पड़ता था, लेकिन रिले केंद्र खुल जाने से छोटे एंटीना से साफ पिक्चर दिखाई देने लगी थी।
विज्ञापन


लेकिन अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीना के माध्यम से दिखने वाला दूरदर्शन को प्रसार भारती ने बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि अब दूरदर्शन के चैनलों को निजी केबिल और डीटीएच के माध्यम से देखा जा सकता है। लेकिन अब दूरदर्शन के चैनलों को देखने के लिए लोगों को रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सरकार की नीति और विभाग के आदेश के तहत ही एनालॉग प्रसारण को बंद किया जा रहा है। सेट टॉप बॉक्स या डीटीएच के जरीये दूरदर्शन के चैनलों को देखा जा सकता है।' -आरके वर्मा, सहायक अभियंता

अब भी ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग दूरदर्शन के कार्यक्रमों को काफी पसंद करते हैं। खासतौर पर समाचार देखने लिए सुबह-शाम लोग दूरदर्शन को ही पसंद करते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की कृषि संबंधित योजनाएं, खेती के तरीके की जानकारी उनको मिल जाती है।


कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण
किला स्थित दूरदर्शन रिले केंद्र में सात कर्मचारी कार्यरत हैं। केंद्र से प्रसारण बंद होने पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाएगा। कर्मचारियों को शासन के किस विभाग में स्थानांतरित किया जाएगा, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed