फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   branches of trees do power cut

पेड़ों की डालियां करती हैं ‘पावर कट’

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
branches of trees do power cut
जरा सी आंधी व पानी गिरने पर शहर की बिजली पटरी से उतर जाती है। पेड़ों की डालियां जहां तहां पावर कट कर देती हैँ। हंसारी पावर हाउस से निकली 33 केवी लाइन में यह समस्या सबसे ज्यादा आती है। हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से नगर के दस सब स्टेशन जुड़े हुए हैं। इनमें जेल चौराहा, रानी महल, मुन्नालाल, सीपरी बाजार, हाइडिल, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, खातीबाबा, हंसारी व बिजौली शामिल हैं। बारिश या आंधी आने पर हंसारी से आने वाली लाइन सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। चूंकि, जो भी लाइनें सब स्टेशनों तक पहुंचती हैं, वह जंगलों के रास्तों से होकर आती हैं। पानी गिरते ही पेड़ों की डालियां तारों पर गिरने लगती हैं, जिससे फाल्ट हो जाते हैं। दूसरा हंसारी से निकली 33 केवी लाइन से एक की जगह दो- दो सब स्टेशन भी जुड़े हैं। फाल्ट आने पर एक साथ दो सब स्टेशनों की बिजली गुल हो जाती है। जैसे कि प्रेमनगर के साथ खातीबाबा, जेल चौराहा के साथ रानी महल, गल्ला मंडी के साथ बरुआसागर को जोड़ा गया है। वहीं महानगर में लगे विद्युत खंभे ढाई- तीन दशक पुराने हैं। तार भी उसी अवधि के हैं। लंबे समय से धूप, बरसात और सर्दी को सह रहे यह खंभे और तार जर्जर हो चुके हैं। विद्युत प्रवाह को कायम रखने में इस्तेमाल किए जाने वाले इंसुलेटर भी समय सीमा पार करने के कारण अक्सर बर्स्ट हो जाते हैं, जिससे आपूर्ति ठप पड़ जाती है। हालांकि, इस संबंध में विद्युत अफसरों का कहना है कि महानगर में स्काडा के अंतर्गत 237 करोड़ की योजना के तहत विद्युत ढांचे को मजबूत करने का काम पूरा हो चुका है। ऐसी समस्या अब कम बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed