फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brahm muhurt Bhakt line in temple

ब्रह्म मुहूर्त से ही लग जाती है माता के दरबार में भक्तों की कतार

Tue, 20 Oct 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brahm muhurt Bhakt line in temple
दुर्गा महोत्सव पर चतुरयाना में सजी मां दुर्गा की मूर्ती की आरती करते भक्तों की भीड़। अमर उजाला
झांसी। सीपरी में लहर की माता मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की कतारें मां के दर्शन के लिए लगती हैं। बुंदेलखंड के इस बेहद प्राचीन देवी मंदिर में मां जगदंबे के दर्शन मात्र से ही भक्त की समस्त मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। नवरात्र पर विविध भव्य धार्मिक आयोजन होते हैं।
विज्ञापन

लहर की माता मंदिर को लेकर व्यापक चमत्कार हैं। मान्यता है कि जो भक्त निर्मल हृदय से लहर की देवी मां की भक्ति करता है। उसे मां साक्षात दर्शन देती है। बुंदेलखंड के वीर योद्धा आल्हा की लहर की देवी माता मंदिर में विशेष आस्था थी। मंदिर में योगिनी देवियों सहित अन्य देवताओं की भी प्राचीन मूर्तियां हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार बुंदेलखंड के प्राचीन देवी मंदिरों में लहर की माता मंदिर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन

लहर की देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए वह सुबह और शाम दोनों ही समय आते हैं। मां हम सभी के कष्ट तुरंत दूर करती है। - विनोद पांडे, श्रद्धालु निवासी सीपरी
विज्ञापन
विज्ञापन

लहर की माता मंदिर में बुंदेलखंड के सभी जगहों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मां की निर्मल हृदय से की गई भक्ति हमेशा सफल होती है। -दिव्या, श्रद्धालु निवासी सीपरी
सच्चे मन से जो भक्त लहर की देवी माता की भक्ति करता है। उस भक्त पर मां की असीम कृपा रहती है। हम प्रतिदिन दर्शन को मंदिर में आते हैं। - भरत भूषण गुप्ता, निवासी गोंदू कंपाउंड
माता के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों पर कभी संकट नहीं आता है। सभी मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती है। - सोनम कुशवाहा, श्रद्धालु निवासी मसीहागंज

प्राचीन लहर की माता मंदिर में नवरात्र पर आयोजित अनुष्ठानों एवं आरती में बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मां सभी के कष्टों को दूर करती है। - महंत मोहन गिरी महाराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed