फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boxing: Winners of the final match were awarded

मुक्केबाजी : फाइनल मुकाबले के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

Sun, 27 Jul 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Boxing: Winners of the final match were awarded

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित की जा रही है। शनिवार को प्रतियोगिता के कई वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। रविवार को अंडर-19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों का फाइनल मुकाबला होगा।



अंडर-14 आयु वर्ग की 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की लक्ष्मी कुमारी ने रायपुर की श्रद्धा मिश्रा को हराया। 32-34 किलोग्राम भार वर्ग में मुंबई की प्रणीति ने लखनऊ की दीपा शुक्ला को हराया। 34-36 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम की रिया सिंह ने चेन्नई की यासिनी को शिकस्त दी। 36-38 किलोग्राम भार वर्ग में मुंबई की संध्या सोनवाल ने आगरा की श्रृष्टि गुप्ता को हराया। 38-40 किलोग्राम भार वर्ग में मुंबई की परी सचिन पारधे ने चंडीगढ़ की दीपिका शर्मा को पराजित किया। 40-42 किलोग्राम भार वर्ग में मुंबई की नवन्या मनोरंजन ने आगरा की अतिका खान को शिकस्त दी।
विज्ञापन


अंडर-17 आयु वर्ग की 38-42 किलोग्राम भार वर्ग में मुंबई की जाह्नवी श्रीराम सांगले ने देहरादून की सुधानी खेतवाल को हराया। 42-44 किलोग्राम भार वर्ग में जबलपुर की स्वस्ति मेघवाल ने पटना की श्रृष्टि कुमारी को पराजित किया। 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में बंगलूरू की ई. नेरेंजनी ने जबलपुर की दर्शिका सैनी को हराया। 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में देहरादून की राधिका मेहरा ने जबलपुर की लक्षिका पनवार को दी शिकस्त। 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुग्राम की परीशा ने जबलपुर की देविका को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाइनल मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत एवं विशिष्ट अतिथि आगरा संभाग की सहायक आयुक्त इंदिरा मुद्रल और राजकुमार, प्राचार्य नरेश बाबू अग्रवाल ने मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed