फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   books festivle in bu

मेले में सिनेमा के इतिहास से लेकर बाल कहानियाें तक की पुस्तकें

Mon, 18 Dec 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 18 Dec 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
books festivle in bu
books festivle - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में लगे पुस्तक मेले में सिनेमा के सौ साल के इतिहास से लेकर बच्चों की बाल कहानियों पर आधारित पुस्तकें भी हैं। इसके अलावा शोधार्थियों के लिए भी किताबें हैं।
विज्ञापन

अरोरा बुक डिपो के पास विषयों पर आधारित पुस्तकें हैं। यहां विज्ञान, प्रबंधन, बायोकेमिस्ट्री, इतिहास, बीएड, बीटीसी, बीएससी, इंजीनियरिंग, हिंदी, अंग्रेजी समेत बुंदेलखंड आधारित भी पुस्तकें मौजूद हैं। रानी झांसी का उपन्यास, हरिवंश राय बच्चन की मधुबाला, चेतन भगत की इंडियन गर्ल लोगों को पसंद आ रही है। साहित्य मंडल इलाहाबाद स्टाल पर हिंदी के समकालीन लेखकों जैसे राजेंद्र यादव, मैत्रेयी पुष्पा, मन्नू भंडारी, काशीनाथ सिंह, विष्णु नागर, महेश कटारे आदि की सिर्फ 50 रुपये में पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके अलावा सौ साल (1913 से 2012 तक) का हिंदी सिनेमा का इतिहास पर प्रहलाद अग्रवाल द्वारा लिखित हिंदी सिनेमा पुस्तक है।
विज्ञापन


सिनेमा प्रेमियों को इस पुस्तक से काफी जानकारी मिल सकती है। यहां आलोचना, उपन्यास, कहानी की पुस्तकें भी हैं। बच्चों के लिए बाल कहानियां, हास्य, उपन्यास, परी कथाएं, जासूसी की कहानियों की किताबें भी हैं। सस्ता साहित्य मंडल के स्टाल पर महाभारत कथा, जवाहर लाल नेहरू की हिंदुस्तान की कहानी, विश्व इतिहास की झलक, मुंशी प्रेमचंद की गोदान, नया मानसरोवर समेत कहानी, कथा, उपन्यास की पुस्तकें हैं। इसके अलावा इंडिका के स्टॉल पर विज्ञान, इंजीनियरिंग के साथ-साथ रिसर्च स्कॉलरों के लिए पुस्तकें हैं। मेले में यूनिवर्सिटी पब्लिकेशन का स्टाल भीे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed