{"_id":"6868114ceb401eab1d05997a","slug":"bomb-reported-in-chattisgarh-sampark-kranti-express-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : अफवाह निकली बम की सूचना, करीब घंटे भर की देरी से छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दुर्ग की ओर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : अफवाह निकली बम की सूचना, करीब घंटे भर की देरी से छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दुर्ग की ओर रवाना
Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
सार
निजामुद्दीन से दुर्ग जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्टेशन पर हलचल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निजामुद्दीन (दिल्ली) से दुर्ग (छत्तीसगढ़) जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना अफवाह निकली। घंटों की तलाशी के बाद सूचना को गलत पाया गया।
विज्ञापन
इससे पहले
निजामुद्दीन (दिल्ली) से दुर्ग (छत्तीसगढ़) जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली थी। दिल्ली कंट्रोल रूम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। निजामुद्दीन से आने वाली और दुर्ग जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में दिल्ली से कंट्रोल रूम में फोन कर ट्रेन में बम होने की सूचना दी गई। सूचना पर जीआरपी आईपीओ, बम स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। फोन करने वाले शख्स ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
अब तक...
- सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी और सीओ भी पहुचे
- प्लेटफार्म नंबर 2_3 कराया खाली
- सिविल पुलिस, जीआरपी की आठ टुकड़ी मौके पर
- तीन खोजी कुत्ते तलाशी अभियान में शामिल
- प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के सारे स्टॉल भी बंद करे
- एक संदिग्ध बॉक्स मिला