{"_id":"69ee7ee036bcc36412025156","slug":"body-of-youth-missing-from-home-found-along-railway-tracks-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-784368-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: घर से लापता युवक की रेलवे पटरी के किनारे मिली लाश, परिजनों के शादी समारोह में जाने के बाद से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: घर से लापता युवक की रेलवे पटरी के किनारे मिली लाश, परिजनों के शादी समारोह में जाने के बाद से था लापता
Mon, 27 Apr 2026 02:38 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:38 AM IST
सार
थाना सीपरी बाजार इलाके में रेलवे पटरी के पास युवक का शव बरामद हुआ। वह पिछले 24 घंटे से घर से लापता था। उसकी मौत की वजह अभी बहुत साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीपरी बाजार के ग्वालियर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार सुबह रेलवे पटरी के पास युवक का शव बरामद हुआ। वह पिछले 24 घंटे से घर से लापता था। उसकी मौत की वजह अभी बहुत साफ नहीं हुई है।
थाना सीपरी बाजार के खालसा स्कूल के पास रहने वाला रामगाेपाल अहिरवार (43) प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात सभी लोग शादी में गए थे। आधी रात को लौटने पर रामगोपाल घर में नहीं मिले। इसके बाद से वह लोग राम गोपाल को तलाश रहे थे। रिश्तेदारी में भी पूछने पर कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव ग्वालियर रोड चौकी के नजदीक रेलवे पटरी के किनारे मिला। उसके शरीर पर चोट के बाहरी निशान नहीं मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। रामगोपाल की पत्नी की पहले ही मौत हो गई। वह बेटी की ससुराल में रहता था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।