फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   body of teenager recoverd who drowned at Parichha Dam

Jhansi: भाई को बचाने में गई भाई की जान, बांध में पैर फिसलने से किशोर डूबा, तभी मचा शोर; पांच घंटे बाद मिला शव

Sat, 28 Jun 2025 06:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 06:41 PM IST
सार

झांसी के चिरगांव में बीती रात एक हादसा हो गया। जहां पर एक किशोर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया। पैर फिसलने की वजह से पानी में चला गया। रेस्क्यू के बाद किशोर का शव बरामद हो गया है। 

विज्ञापन
body of teenager recoverd who drowned at Parichha Dam
रेस्क्यू के बाद किशोर का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक किशोर शुक्रवार की शाम पारीछा बांध पर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया। जहां किशोर पैर फिसलने से पानी  में चला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मौसम खराब होने के बावजूद भी गोताखोरों की मदद से देर रात तक काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह फिर से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पारीछा निवासी रिंकू रायकवार पुत्र प्रदीप अपने तीनों भाइयों के साथ पारीछा बांध  पर पिकनिक मनाने गया था। तभी उसका एक भाई नहाते समय पानी में डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए रिंकू दौड़ा। उसे बाहर निकाला गया। इसी बीच रिंकू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोनों भाइयों के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसएसआई आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।शाम को एसडीआरएफ की टीम ने आकर खोजबीन शुरू की। लगभग पांच बजे उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक रिंकू अपने भाई चेतन, भरत, हिमांशु के साथ नहाने कल शाम चार बजे आया था। इनमें हिमांशु उसका सगा भाई है।जबकि चेतन, भरत बुआ के लड़के हैं। इनमें चेतन का जन्मदिन था तो चारों ने सोचा कि नहाकर आते हैं। तभी यह घटना घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed