{"_id":"6af773ff93b2f1982c0d21d9","slug":"body-of-nine-year-old-girl-missing-for-24-hours-found-floating-in-a-well-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-916081-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 24 घंटे से लापता नौ साल की बच्ची का कुएं में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 24 घंटे से लापता नौ साल की बच्ची का कुएं में उतराता मिला शव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो /संवाद
झांसी /टोड़ी फतेहपुर। टोड़ी फतेहपुर के नजरगंज गांव निवासी चतुर्भुज कुशवाहा की मझली बेटी गीता (9) का शव शुक्रवार दोपहर घर के पीछे बने कुएं में उतराता मिला। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर से वह लापता थी। पिछले 24 घंटे से परिजन उसे तलाश रहे थे। शव मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि शरीर में चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही बच्ची की मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
नजरगंज निवासी चतुर्भुज खेती-किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी समेत तीन बेटियां हैं। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी। गांव में गायत्री (11), गीता (9) और नीलम (7) पिता के साथ रहती थीं। परिजनों ने बताया घर के पीछे कुआ बना हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे गीता अपनी दोनों बहनों के साथ घर के बाहर खेल रही थीं। कुछ समय बाद परिवार के लोग मूंगफली उखाड़ने खेत में चले गए। दोपहर करीब 2 बजे जब चतुर्भुज खेत से लौटे तब गीता नहीं दिखी। काफी देर तक उसके न दिखने पर उन्होंने परिजनों से पूछा, वह लोग भी उसके बारे में नहीं बता सके। परिजन आसपास उसकी तलाश करने लगे। काफी देर तक उसका पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर उसे तलाशने के दौरान कुएं में उसका शव उतराता दिखा। परिजनों की सूचना पर टोड़ी फतेहपुर पुलिस जा पहुंची। किसी तरह शव कुएं से बाहर निकला गया। गीता की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया।
सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह के मुताबिक कुएं से बाहर निकालने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।