{"_id":"6a4aa03b69d565128a0261e7","slug":"body-of-elderly-woman-found-in-dry-well-police-working-to-identify-her-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-159170-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सूखे कुएं में मिला बुजुर्ग महिला का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सूखे कुएं में मिला बुजुर्ग महिला का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मड़ावरा तहसील के गिरार कस्बे में रविवार शाम राम-जानकी मंदिर के पास स्थित एक सूखे कुएं में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए।
ग्रामीणों ने रविवार शाम मंदिर के समीप स्थित सूखे कुएं में एक महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। मृतका की उम्र लगभग 60- 65 वर्ष बताई जा रही है।
प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिपुरेश पांडेय ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।