फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of a youth found hanging from a belt in a deserted railway quarter

Jhansi News: सूने रेलवे क्वार्टर में बेल्ट से लटका मिला युवक का शव

Sun, 14 Jun 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth found hanging from a belt in a deserted railway quarter
झांसी। प्रेमनगर के विलेश्वर महाराजपुरा कॉलोनी निवासी अमित शर्मा (35) का शव शनिवार सुबह रेलवे कॉलोनी के खंडहर कमरों के भीतर बेल्ट के सहारे लटका मिला। शुक्रवार को उसका मोहल्ले में झगड़ा भी हुआ था, इसके बाद से वह लापता था। पुलिस इसे सुसाइड का मामला बता रही है हालांकि परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस आगे भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमित के परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जीविकोपार्जन के लिए पेंटिंग करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह नशे का भी आदी था। नशे में अक्सर मोहल्ले में विवाद करता था। रोजाना के विवाद की वजह से परिवार ने अमित से दूरी बना ली थी। शुक्रवार को भी नशा करने के बाद मोहल्ले में लोगों से विवाद करने लगा। शाम के बाद उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह मोहल्ले के बाहर रेलवे कॉलोनी के खंडहरों के एक मकान में उसका शव बेल्ट के सहारे लटका मिला। करीब पांच फीट ऊंची खिड़की के सहारे उसका शव लटका मिला। उसकी मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। मां गीता एवं भाई आशु उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। प्रेमनगर के थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुसाइड की पुष्टि हुई है हालांकि सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed