फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bodies of a husband and wife found hanging in a room

Jhansi News: कमरे में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव

Sat, 17 Oct 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a husband and wife found hanging in a room
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम लालौन में शुक्रवार को एक दंपती के शव कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। परिजन मौत का कारण नहीं बता सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात आई है।
विज्ञापन

गांव निवासी विशाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका भाई अनेक (32) अपनी पत्नी जयंती (30) के साथ खेत पर गया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। रात करीब आठ बजे दोनों घर लौट आए और अपने कमरे में चले गए। अनेक का पुत्र कार्तिक और पुत्री हिमांशी अपने दादा जानकी के साथ गांव में चल रहे नवदुर्गा भजन में चले गए थे। जोकि देर रात बाद घर लौटकर आए और दादा के साथ सो गए थे। शुक्रवार को जब अनेक और जयंती देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो अनेक के पिता जानकी ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला और दरवाजा भी नहीं खुला। जानकी ने दरवाजा खिसकाकर अंदर की कुंडी खोली। अंदर म्यांरी से दुपट्टे के फंदे पर जयंती और साड़ी के फंदे पर अनेक के शव लटके हुए थे। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की।पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात निकलकर सामने आई। हालांकि पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में चर्चा, शराब पीने को लेकर हुआ था दोनों में विवाद

पति-पत्नी के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इसमें बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम को जब दोनों पति-पत्नी खेत पर गए थे तो रास्ते से अनेक ने शराब क्वार्टर खरीदा था और खेत पर जाकर उसे पिया था। शराब पीने को लेकर जयंती का अपने पति से खेत पर ही विवाद हुआ था और नौबत मारपीट तक की आ गई थी। इसके बाद दोनों रात को घर लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पूर्व ही पति-पत्नी दिल्ली से लौटे थे घर

भाई विशाल के मुताबिक अनेक और जयंती दिल्ली में मजदूरी करते थे। वहां पर दोनों अपने बच्चों के साथ रहते थे। करीब एक माह पूर्व ही वह लोग दिल्ली से घर लौटकर आए थे। यहां दशहरा के बाद जाने की उनकी योजना थी। इस बीच दोनों के शव फंदे पर लटके मिले।




ग्राम लालौन में पति-पत्नी के शव अलग-अलग फंदों पर लटके हुए मिले। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है कि दोनों ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed