फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   board exam copies checked

10वीं और 12वीं की जंच गईं कॉपियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
board exam copies checked
सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज में मंगलवार को मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के साथ ही जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का कार्य पूरा हो चुका है। शहर के चार मूल्यांकन केंद्रों में प्रयागराज बोर्ड ने दो लाख सात सौ से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की थीं। मूल्यांकन कार्य 16 एवं 17 मार्च को प्रारंभ हुआ था। लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के कारण इसे रोक दिया गया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर यह कार्य 12 मई से फिर से शुरू हुआ। मंगलवार को परीक्षकों ने एसपीआई कालेज में हाईस्कूल की पांच हजार से अधिक कापियां जांची। उल्लेखनीय है कि झांसी में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इनमेें से राजकीय इंटर कालेज, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज व लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम पहले ही पूर्ण हो चुका था। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि बोर्ड को समस्त सूचनाएं भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed