फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BKD double murder case main examination begins

बीकेडी डबल मर्डर केस की मुख्य परीक्षा हुई शुरू

Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
BKD double murder case main examination begins
झांसी। एक साल पहले हुए डबल मर्डर केस की जिला सत्र न्यायालय में मुख्य परीक्षा शुरू हो गई है। मुकदमे के वादी गोलीकांड में मारे गए छात्र के चाचा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। एक अन्य गवाह समेत इस घटना में मारी गई छात्रा की दादी व पिता के बयान भी दर्ज किए जाने हैं। घटना का आरोपी जेल में है। उसकी जमानत अर्जियां खारिज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड महाविद्यालय में 19 फरवरी 2021 को छात्र मंथन सिंह सेंगर ने सहपाठी छात्र हुकमेंद्र सिंह गुर्जर निवासी मथुरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मंथन सिंह तमंचा लहराते हुए गोंदू कंपाउंड के चाणक्यपुरम स्थित छात्रा कृतिका त्रिवेदी के घर पहुंच गया था। उसने बेखौफ अंदाज में घर के बाहर अपनी दादी के साथ बैठी छात्रा कृतिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तब से वो जेल में ही है। आरोपी मंथन की ओर से जमानत के लिए जून 2021 को जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद मार्च 2022 में हाईकोर्ट से भी उसकी जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। जिला सत्र न्यायालय में ये केस मुख्य परीक्षा पर आ गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमे के वादी के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जल्द ही तीन अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मुकदमा अब मुख्य परीक्षा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed