{"_id":"629f9a0843fc0620614eb66b","slug":"bkd-double-murder-case-main-examination-begins-jhansi-news-jhs2223601104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकेडी डबल मर्डर केस की मुख्य परीक्षा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकेडी डबल मर्डर केस की मुख्य परीक्षा हुई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एक साल पहले हुए डबल मर्डर केस की जिला सत्र न्यायालय में मुख्य परीक्षा शुरू हो गई है। मुकदमे के वादी गोलीकांड में मारे गए छात्र के चाचा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। एक अन्य गवाह समेत इस घटना में मारी गई छात्रा की दादी व पिता के बयान भी दर्ज किए जाने हैं। घटना का आरोपी जेल में है। उसकी जमानत अर्जियां खारिज हो चुकी हैं।
बुंदेलखंड महाविद्यालय में 19 फरवरी 2021 को छात्र मंथन सिंह सेंगर ने सहपाठी छात्र हुकमेंद्र सिंह गुर्जर निवासी मथुरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मंथन सिंह तमंचा लहराते हुए गोंदू कंपाउंड के चाणक्यपुरम स्थित छात्रा कृतिका त्रिवेदी के घर पहुंच गया था। उसने बेखौफ अंदाज में घर के बाहर अपनी दादी के साथ बैठी छात्रा कृतिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तब से वो जेल में ही है। आरोपी मंथन की ओर से जमानत के लिए जून 2021 को जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद मार्च 2022 में हाईकोर्ट से भी उसकी जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। जिला सत्र न्यायालय में ये केस मुख्य परीक्षा पर आ गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमे के वादी के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जल्द ही तीन अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मुकदमा अब मुख्य परीक्षा में चल रहा है।