फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bkd campus golikand: asthyi jail me chen ki need souya manthan

बीकेडी कैंपस गोलीकांड : अस्थायी जेल में चैन की नींद सोया मंथन

Sun, 21 Feb 2021 07:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
bkd campus golikand: asthyi jail me chen ki need souya manthan
आरोपी ने पहली रात अस्थायी जेल में काटी। - फोटो : ???? ????
बीकेडी कैंपस गोलीकांड : अस्थायी जेल में चैन की नींद सोया मंथन
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के अंदर छात्र व चाणक्यपुरी कॉलोनी में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी की पहली रात अस्थायी जेल में कटी। पूरी रात वह चैन की नींद सोया और भरपेट खाना भी खाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को उसके चेहरे पर कोई पछतावा नजर नहीं आया। रविवार को परिजन उससे मिलने नहीं पहुंचे। पुलिस भी दिन भर परिजनों के इंतजार में रही।
शुक्रवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय के एल - 4 रूम में छात्र हुकुमेंद्र व गोंदू कंपाउंड के चाणक्यपुरम निवासी छात्रा कृतिका त्रिवेदी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी मंथन की पहली रात हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज की अस्थायी जेल में कटी। शनिवार की रात खाने में दाल, चावल दिए गए। उसने भरपेट खाना खाया और काफी देर तक वह जेल की अस्थायी बैरक में भी टहलता रहा। पूरी रात चैन की नींद सोने के बाद रविवार सुबह वह उठकर टहला। उसने परिजनों का इंतजार भी किया, लेकिन दिन भर उससे मिलने कोई नहीं आया। वहीं, नवाबाद पुलिस जानकारी जुटाने के लिए मंथन के परिजनों का इंतजार करती रही, लेकिन थाने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कैमरों से पुलिस को मिले सुराग
बीकेडी चौराहा से गोंदू कंपाउंड स्थित चाणक्यपुरी कॉलोनी के रास्ते पुलिस ने दिन भर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कॉलेज के अंदर लगे कैमरे बंद मिलने के बाद पुलिस को खासी निराशा मिली। पुलिस ने विकास भवन के बगल वाले रास्ते से लेकरचाणक्यपुरम के बीच घर व प्रतिष्ठानों के बीच लगे कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस को इन कैमरों से सुराग मिले हैं। पुलिस ने वीडियो कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मामले को पूरी तरह खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस भी साक्ष्य जुटा रही है। विवेक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed