{"_id":"6446c909e03a5580540905b6","slug":"bjps-family-increased-many-leaders-including-former-minister-included-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-81572-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भाजपा का बढ़ा कुनबा, पूर्व मंत्री समेत कई नेता शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भाजपा का बढ़ा कुनबा, पूर्व मंत्री समेत कई नेता शामिल
विज्ञापन
झांसी। डिप्टी सीएम की जनसभा में दूसरे दलों के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार का है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को चुनाव जिताएं। बीजेपी शासनकाल में देश तरक्की करेगा। तभी आप तरक्की करेंगे। उनके अलावा बीएसपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू अहिरवार, बसपा के प्रो. नरेंद्र अहिरवार, कांग्रेस नेता ललित पाराशर, जुगल किशोर कुशवाहा, रामेश्वर राय, जेपी सोनी, बालेश पांडेय, व्यापार मंडल के एके सोनी, सपा नेता नरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान पुनावली कैलाश विश्वकर्मा, सुरेश राजपूत, अनंत मंगलम अहिरवार, मलखान सिंह कुशवाहा, प्रधान मनोज पुरोहित, राजेश पुरी, मिथलेश पाल, अशोक पटेल, रामकिशन अहिरवार, प्रधान कृष्ण पाल सिंह, श्याम लाल अहिरवार समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
एक भी मकान टूटने नहीं देंगे: बिहारी लाल
झांसी। जनसभा में महापौर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने कहा कि वह जहां भी जनसंपर्क करने जा रहे हैं, हर जगह भाजपा के पक्ष में ही माहौल दिख रहा है। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश सशक्त, आत्मनिर्भर बन रहा है। नगर पार्क की जमीन पर बने 2800 मकानों के ध्वस्तीकरण के नोटिस का जिक्र करके उन्होंने कहा कि एक भी मकान को टूटने नहीं देंगे। ये मामला उन्होंने डिप्टी सीएम के भी संज्ञान में लाया। जनता से कहा कि वह मेयर बनने के बाद सेवक के रूप में काम करेंगे। हर कार्य गुणवत्तापूर्ण होगा।जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।