Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP's emphasis on caste equations, leaders' whispers are also strong

Jhansi News: भाजपा का जातिगत समीकरण पर जोर, नेताओं की कानाफूसी भी पुरजोर

Mon, 13 Jan 2025 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 13 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP's emphasis on caste equations, leaders' whispers are also strong
जिलाध्यक्ष के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़भाग शुरू, मकर संक्रांति के बाद घोषणा संभव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दावेदारों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़भाग शुरू कर दी है। पार्टी स्तर पर भी जातिगत समीकरण को लेकर मंथन शुरू हो गया है। वहीं, दावेदारों की कानाफूसी भी शुरू हो गई है।



नौ जनवरी को हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए 47 और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए 35 नेताओं ने नामांकन किया है। इसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष से लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारी तक शामिल हैं। दावेदारों की लंबी कतार के बीच अब शिकायतों का भी दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि प्रदेश संगठन तक इस तरह की शिकायतें पहुंचाई जा रही हैं कि 2017 के पहले तक दूसरी पार्टियों में शामिल नेताओं ने भाजपा के सत्ता में आने के बाद पार्टी की सदस्यता ले ली। अब जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी की है। ये सिर्फ सत्ता का सुख भोगने के लिए ही आए हैं। इसके अलावा ये भी शिकायतें की जा रही हैं कि निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव में किस दावेदार ने पार्टी विरोधी कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया गया कि जिलाध्यक्ष की तैनाती से पहले जातिगत समीकरण देखा जा रहा है। क्षेत्र में किस-किस जाति के जनप्रतिनिधि हैं, उनके अलावा किस वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है, इस पर भी मंथन किया जा रहा है। उसी हिसाब से मंडलस्तर के जातिगत समीकरण को देखते हुए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। बताया गया कि मकर संक्रांति के बाद कभी भी जिलाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।



दो जिलाध्यक्ष को फिर मिल सकती है कमान

लोकसभा चुनाव के पहले तैनात किए गए जिलाध्यक्षों में जिनका कार्यकाल अच्छा रहा है, उन्हें फिर से कमान सौंपी जा सकती है। झांसी मंडल की ही बात करें तो चार में से दो जिलाध्यक्षों को फिर से जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही है।



आपराधिक मुकदमे, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों की शिकायतों पर पार्टी स्तर से तथ्यों का परीक्षण किया जाता है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होती है। 20 जनवरी तक जिलाध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। - अशोक राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed