फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP worker celebration PM birthday

भाजपा ने सेवाभाव के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Thu, 17 Sep 2020 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP worker celebration PM birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मेंहदी बाग के पास नगर विधायक रवि शर्मा, व बबीना विधायक ?
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा ने बृहस्पतिवार को सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा ने महानगर में अलग- अलग स्थानों पर फल वितरित किए।
विज्ञापन

मेहंदी बाग स्थित एक विवाह घर में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को साइकिल व कृत्रिम अंग बांटे गए। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि पीएम मोदी आज पूरे देश की सेवा कर रहे हैं। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में पीएम मोदी ने हर जरूरतमंद को मदद पहुंचाने का काम किया। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा का ही परिणाम है कि हर कार्यकर्ता पूरी सेवा भाव से अपना कार्य करता है। इस मौके पर गिरजा तिवारी, प्रमोद कुमारी राजपूत, डॉ. कंचन जायसवाल, प्रदीप सरावगी, सुमन पुरोहित, कनक शिवहरे, नेहा राजपूत, सुधीर सिंह, रोहित गोठनकर, प्रियांशु डे, दिगंत चतुर्वेदी, नीलम सकरैया, नीता अवस्थी, अपर्णा दुबे, आरती सिंह, सावित्री कुशवाहा, मनमोहन गेड़ा, दीपक साहू, नीलू गुप्ता, करुणेश बाजपेयी, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह रस बहार कॉलोनी में जरूरतमंद बच्चों को कपड़े व फल वितरित किए गए। सुंदर कांड पाठ किया गया। इस मौके पर मंडल मंत्री विमलेश शर्मा, रश्मि पांडे, नीलम दुबे, सीमा राजपूत मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इधर, रक्सा में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने जरूरतमंदों को फल वितरित किए। इस मौके पर संतोष खरे, अनिल सेन, रविंद्र राजपूत, संदीप राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सीपरी बाजार व्यापार महासमिति की सदस्यों ने बृहस्पतिवार को पीएम मोदी का जन्मदिवस अध्यक्ष राखी बुधराजा की अध्यक्षता में केक काटकर व मिष्ठान वितरित कर मनाया। इस मौके पर चेयरमैन पूजा शर्मा, आचार्य संतोष तिवारी, महामंत्री रेखा उपाध्याय, शालिनी मदान, इंदिरा चतुर्वेदी, विमलेश शर्मा, अल्पना उपाध्याय, हेमा पटवार उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed