{"_id":"6af4d2695a051491b4033fe2","slug":"bjp-state-co-in-charge-to-gauge-the-pulse-ahead-of-the-elections-jhansi-news-c-11-jhs1004-914887-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चुनाव से पहले नब्ज टटोलेंगे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चुनाव से पहले नब्ज टटोलेंगे भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी
Thu, 12 Nov 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
झांसी। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। झांसी क्लस्टर की पहली अहम बैठक 14 नवंबर को सुदर्शन गार्डन में होगी। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल 13 को झांसी पहुंचेंगे। पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनावी नब्ज टटोलेंगे।
बैठक की तैयारियों को लेकर बुधवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल और क्षेत्रीय प्रभारी शंकरलाल की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं और दायित्व सौंपा गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर को पहली बैठक सुबह 11 बजे से होगी, जिसमें जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, विधानसभा प्रभारी तथा विस्तारक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे दूसरी बैठक होगी, जिसमें जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे से पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, लोकसभा सांसदों तथा दर्जा प्राप्त मंत्रियों की बैठक होगी। वहीं, शाम चार बजे जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष और विभिन्न आयोगों एवं बोर्डों के चेयरमैन बैठक में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री मनीष तिवारी, परमजीत सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक सोशल मीडिया सौरभ मिश्रा, अरविंद राजपूत, प्रियांशु डे, धीरज गोस्वामी, सौरभ वाजपेयी आदि मौजूद रहे।