फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP prepares panel of claimants, will be stamped today

Jhansi News: भाजपा ने दावदारों के पैनल किए तैयार, आज लगेगी मुहर

Thu, 13 Apr 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP prepares panel of claimants, will be stamped today
झांसी। लंबी माथापच्ची के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत से टिकट मांग रहे प्रत्याशियों के पैनल बना दिए। नगर निगम के महापौर पद के लिए पांच नामों का पैनल बनाया गया है। जबकि, बाकी सभी निकायों के पैनल में तीन-तीन दावेदारों के नाम शामिल किए गए हैं। बृहस्पतिवार काे निकाय चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के अनुमोदन के बाद यह पैनल क्षेत्रीय कार्यालय भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के टिकट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी भारतीय जनता पार्टी में मची हुई है। नगर निगम के महापौर पद के लिए 54 लोगों ने टिकट मांगा है। इनमें भाजपा के पुराने नेताओं के अलावा तमाम दूसरे दलों से आए लोगों ने भी टिकट का दावा किया है। कमोबेश यही स्थिति नगर निगम के वार्डों में भी है। इसके अलावा नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के टिकट के दावेदारों की भी लंबी फेहरिस्त है। दावेदारों के नामों का पैनल तैयार करने के लिए मंगलवार को रात ढाई बजे तक एक होटल में कोर कमेटी की बैठक होती रही थी। इसके बाद बुधवार को दिन भर माथापच्ची जारी रही। देर रात कोर कमेटी ने पैनल तय कर दिए।
विज्ञापन

महापौर के टिकट के पांच नामों का पैनल बनाया गया है, जबकि नगर निगम के सभी वार्डों से तीन-तीन नामों के पैनल तैयार किए गए हैं। इसके अलावा जनपद की पांच नगर पालिकाओं व सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के टिकट के दावेदारों का तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। इसी तरह नगर पालिका व नगर पंचायतों के वार्डों के भी तीन-तीन नामों के पैनल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री और निकाय चुनाव प्रभारी बेबी रानी मौर्य झांसी आएंगी। कोर कमेटी की उनके साथ बैठक होगी। इसके बाद सहमति बनने पर दावेदारों के पैनल क्षेत्रीय कार्यालय भेजे जाएंगे। टिकट की घोषणा क्षेत्रीय कार्यालय से होगी।

गोपनीय हुई बैठक, पदाधिकारियों को खोजते रहे दावेदार
झांसी। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक एक होटल में दो दिन तक चलती रही। लेकिन, जगह की जानकारी किसी को नहीं दी गई थी। बैठक में केवल कोर कमेटी के सदस्य ही मौजूद रहे। इस दौरान कोर कमेटी के ज्यादातर सदस्यों के मोबाइल फोन बंद रहे और जिनके मोबाइल ऑन थे वे कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। जबकि, तमाम दावेदार दिन भर कोर कमेटी में शामिल पदाधिकारियों को खोजते रहे। इसके अलावा भाजपा कार्यालय में भी टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही। इससे पुरानी तहसील के पास दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।


बाहरियों को नहीं दी गई जगह
झांसी। नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा से 54 लोगों ने टिकट की दावेदारी की है। इनमें कई दूसरे दलों से आए हुए लोग भी हैं। लेकिन, पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने जिन पांच नामों का पैनल बनाया है, उनमें किसी बाहरी का नाम शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी सभी नाम बेहद गोपनीय रखे गए हैं। कोर कमेटी के अलावा इसकी किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed