फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bjp practice for loksabha election depend on maodi magic

मोदी के सहारे भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारी

Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
bjp practice for loksabha election depend on maodi magic
मोदी के सहारे भाजपा - फोटो : amarujala
पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओं के सहारे भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सुदर्शन गार्डन में आयोजित लोकसभा संचालन समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों का खाका खींचा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। हमारी सरकार गरीबों की सरकार है, जो गरीबों के हितों का ध्यान रखती है। दुनिया अब भारत के साथ है। भ्रष्टाचार करने वालों की अब राजनीति बंद हो गई। प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रत्येक विधानसभा का वृत्त लिया। बूथ समिति का अभिनंदन, बाइक रैली, पद यात्रा, कमल ज्योति महाविकास महाअभियान कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन गांव- गांव तक तय किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान है। इन्हें बस कमल दिखता है। संगठन भी कार्यकर्ता का कद बढ़ाने में कसर नहीं छोड़ेगा। जिला प्रभारी सुब्रत पाठक ने मोदी ने किसी जाति, मजहब केे लिए काम नहीं किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें वोटर लिस्ट पर कार्य करना चाहिए। अध्यक्षता प्रदीप सरावगी ने की। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, रामकिशोर साहू, मन्नू कोरी, संजीव श्रृंगीऋषि, रत्नेश तिवारी, अमित साहू, प्रियांशु डे मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed