फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP mobilized in favor of Deputy Chairman's husband, even electricians are not ready to back down

Jhansi News: उपसभापति के पति के पक्ष में भाजपाई लामबंद, बिजलीकर्मी भी पीछे हटने को राजी नहीं

Tue, 20 Jun 2023 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP mobilized in favor of Deputy Chairman's husband, even electricians are not ready to back down
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम उपसभापति के पति गोकुल दुबे के बिजलीकर्मियों की पिटाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उपसभापति के पति के पक्ष में जहां भाजपा नेता आ गए हैं वहीं, बिजलीकर्मी अपने पांव वापस खींचने को राजी नहीं हैं। उनका कहना है अगर दबाव बनाकर मुकदमा वापस कराने की कोशिश की जाएगी तब वह लोग भी आंदोलन शुरू करेंगे।
16 जून को गोंदू कंपाउंड में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली कर्मी ललित प्रजापति, सौरभ वर्मा, मानवेंद्र एवं गयादीन के साथ उसकी मरम्मत मेें जुटा था। बिजलीकर्मियों का आरोप है कि गोकुल दुबे वहां पहुंच गए और काम कर रहे बिजलीकर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर गोकुल ने अपने साथियों के साथ ललित समेत अन्य बिजलीकर्मियों को घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। बिजलीकर्मियों ने इस मामले में सीपरी बाजार थाने में सरकारी कार्य में बाधा समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से गोकुल दुबे बैकफुट पर आ गए। कार्रवाई से बचने को गोकुल ने सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक भी नहीं होने दी। गोकुल ने भाजपा नेताओं के पास जाकर गुहार लगाई। इसके बाद भाजपा नेता भी उनके पक्ष में लामबंद होना शुरू हो गए हैं। गोकुल का कहना है उनको जानबूझकर फंसाने का काम किया जा रहा है। सदर विधायक रवि शर्मा एवं एमएलसी बाबूलाल तिवारी के साथ वह लोग डीआईजी से मुलाकात करके पूरी सच्चाई बताएंगे। उधर, बिजली विभाग के कर्मचारी भी अपने पांव वापस खींचने को राजी नहीं है। विद्युत विभाग तकनीकी इम्प्लाइज संघ ने भी मुकदमा खारिज होने की दशा में आंदोलन शुरू करने की बात कही है। उनका कहना है कि वह लोग जल्द बैठक करके इसकी रणनीति तय करेंगे। उधर, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुकदमा वापस लेने संबंधी कोई भी प्रक्रिया अभी नहीं चल रही है।
विज्ञापन



गोंदू कंपाउंड में बिजली ठीक करने गए लाइनमैन को पीटा, फाड़े कपड़े
झांसी। गोंदू कंपाउंड में बिजली कर्मी की फिर पिटाई कर दी गई। मंगलवार रात करीब नौ बजे तार टूट जाने की शिकायत मिलने के बाद लाइन मैन गयादीन को वहां मरम्मत करने के लिए भेजा गया था। लाइनमैन का कहना है कि उसके मरम्मत करने के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उन लोगों ने मना किया तब एक युवक ने उसको सीढ़ी से नीचे घसीट लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां उपस्थित अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर वह किसी तरह बच सका। लाइनमैन गयादीन ने एसडीओ कन्हैया लाल को इस बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed