{"_id":"5ef7850f8ebc3e432c0c1c2f","slug":"bjp-minister-jansamvaad-smrati-irani-jhansi-news-jhs170127274","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर की प्रवासी मजदूरों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर की प्रवासी मजदूरों की मदद
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार की शाम हजारों कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल सभा (जनसंवाद) कर मोदी सरकार की साल भर की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं प्रवासी मजदूरों की मदद आगे बढ़कर की।
उन्होंनेे कहा कि सरकार अपने मूल मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। धारा 370 को हटाने की बात हो या सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम राम मंदिर निर्माण की। आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना तीन तलाक हो या फिर भारत की करुणा का प्रतीक नागरिकता संशोधन कानून। यह सारी उपलब्धियां मोदी सरकार ने हासिल की है। सरकार ने हमेशा गरीब, किसान, महिला और युवाओं को सशक्त करने की बात की है। वर्चुअल सभा का संचालन जेपीएस राठौर व आभार अशोक कटारिया ने जताया।
भाजपा कार्यालय पर महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संजीव श्रृंगीऋषि, गिरीश सक्सेना, प्रदीप सरावगी, नंद किशोर भिलवारे, हरिमोहन सोनी, रोहित गोठनकर, दिगंत चतुर्वेदी, प्रियांशु डे, अभिषेक, कनक शिवहरे, उर्मिला पटेरिया, नीता अवस्थी, नीलम, कामना श्रीवास्तव, चंदा शिवहरे, ममता चौरसिया, कविता शर्मा, कमलेश परिहार मौजूद रहे। इधर, बरुआसागर सब्जी मंडी में एलईडी में लाइव प्रसारण देखा गया। इस सभा से महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, आईटी प्रमुख सुरेंद्र विश्वकर्मा, प्रवेश तिवारी, अरुण लहरिया आदि मौजूद रहे।