{"_id":"6545ff5fa6e991df8d03ac81","slug":"bjp-leader-son-turns-out-to-be-mastermind-of-robbery-criminals-caught-in-encounter-in-jhansi-2023-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के बेटे ने कराई लूट: 'तुम आना और बैग छीनकर भाग जाना, मैं बिल्कुल हल्ला नहीं करूंगा'; सट्टे में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के बेटे ने कराई लूट: 'तुम आना और बैग छीनकर भाग जाना, मैं बिल्कुल हल्ला नहीं करूंगा'; सट्टे में...
Sat, 04 Nov 2023 02:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:02 PM IST
सार
झांसी में भाजपा नेता का पुत्र ही लूट का मास्टरमाइंड निकला। मोबाइल सीडीआर से लूट का खुलासा हुआ है। सट्टे में लाखों रुपये हारने की वजह से भाजपा नेता के बेटे ने लूट की साजिश रची। बैग में सिर्फ 80 हजार रखे थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इस साजिश का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के मऊरानीपुर में एक्सिस बैंक के सामने दिनदहाड़े हुई लूट का मास्टरमाइंड खुद भाजपा नेता का पुत्र ऋषभ राजपूत ही निकला। सट्टे बाजी और जुए में लाखों रुपये हार जाने की वजह से उसने अपने दोस्त अंकुश अहिरवार उर्फ आशु और राहुल आर्य निवासी गांधीगंज के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इस साजिश का खुलासा कर दिया। शुक्रवार तड़के पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, मास्टर माइंड ऋषभ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 80 हजार रुपये बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक ऋषभ ने पिता को धोखा देने के लिए बैग में सिर्फ 80 हजार रुपये ही रखे हुए थे। परवारीपुर निवासी पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश राजपूत के बेटे ऋषभ राजपूत ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.45 बजे अपने साथ 7.20 लाख रुपये लूट होने की बात बताई। लूट की घटना ने पुलिस अफसरों में खलबली मचा दी।
विज्ञापन
डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस भी मौके पर जा पहुंचे। छानबीन के बीच पुलिस को ऋषभ पर शक हो गया। ऋषभ के फोन की सीडीआर पर उसकी आखिरी कॉल गांधीगंज निवासी युवक के साथ मिली। उस युवक ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके फोन से दोस्त राहुल आर्य ने ऋषभ को फोन किया था।

उसी के फोन में ऋषभ और राहुल की पूरी बातचीत रिकार्ड हो गई थी। रिकार्डिंग के हाथ आते ही पुलिस के सामने लूट की साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस ने सबसे पहले ऋषभ को उठाया। शुक्रवार तड़के करीब पौने चार बजे छतरपुर रोड पर राहुल और अंकुश आर्य के मौजूद होने की सूचना मिली।
पुलिस टीम के घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में राहुल के पांव में गोली लग गई जबकि अंकुश ने अपने हथियार फेंक दिए। बदमाशों के पास से दो तमंचे समेत लूट के 80 हजार रुपए बरामद हुआ।
लूटकांड की साजिश ऋषभ ने ही रची थी। पूछताछ में आए दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऋषभ से लूटा गया बैग भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।- राजेश एस, एसएसपी
वर्ल्ड कप में सट्टेबाजी करके लाखों रुपये गवां बैठा था भाजपा नेता का पुत्र
भाजपा नेता दिनेश राजपूत की पार्टनरशिप में शराब की पांच दुकानें हैं। पिछले करीब छह साल से ऋषभ ही पिता का कारोबार संभालता था। ऋषभ को जुआ और सट्टेबाजी की भी लत थी। पूछताछ में मालूम चला कि सट्टेबाजी में ऋषभ को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका। विश्व कप क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने पर उसे नुकसान उठाना पड़ा।
करीब आठ लाख रुपये का उसके ऊपर कर्जा है। कर्जदार पैसा वापस करने का लगातार दबाव बना रहे थे। उनके जाल से बाहर निकलने के लिए उसने पिता से ही धोखाधड़ी करने की ठान ली। शराब की दुकान से आने वाला पैसा ऋषभ बैंक में जमा करता था। उसने तय किया कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस रकम को ठिकाने लगाकर लूट की शक्ल दे देगा।
खुद के संग लूट करने के लिए उसने गांधीगंज निवासी राहुल और अंकुश को 80 हजार रुपए देने का लालच देकर तैयार किया। खुद के साथ लूट के लिए पहली दफा सोमवार का दिन चुना लेकिन, अंकुश नहीं आया। राहुल ही अपने एक दोस्त के साथ बैंक के बाहर पहुंचा। उसे ही बैंक के बाहर के लोगों ने देखा था।
मंगलवार को राहुल और अंकुश पहुंचे लेकिन, बैंक के बाहर पुलिस के मौजूद होने से उन्होंने टाल दिया। बुधवार को भी राहुल और अंकुश बैंक पहुंचे लेकिन, मौका नहीं मिला। इसके बाद ऋषभ ने अल्टीमेटम देते हुए किसी भी कीमत में बृहस्पतिवार को घटना करने के लिए दोनों पर दबाव बनाया।
बृहस्पतिवार को प्लान के मुताबिक दोनों बदमाश ऋषभ के हाथ से बैग लेकर निकल भागे। आसपास के लोगों को दिखाने के लिए ऋषभ उनके पीछे दौड़ा लेकिन, उसने शोर नहीं मचाया।
तुम आना और बैग छीनकर भाग जाना, मैं बिल्कुल हल्ला नहीं करूंगा
ऋषभ के कॉल रिकार्ड खंगालने के बाद पुलिस ने उस युवक को खोज निकाला, जिसके फोन से ऋषभ की बात हुई थी। उस युवक के फोन में सारी कॉल ऑटोमेटिक मोड में रिकार्ड होतीं थीं। पुलिस के हाथ ऋषभ और राहुल के बीच करीब 2:26 मिनट लंबी बातचीत की रिकॉर्डिंग लग गई।

इसमें ऋषभ साफ तौर पर कहता नजर आ रहा कि अभी 9:51 मिनट हो रहे हैं। मैं 10:30 बजे बैंक के बाहर कार का गेट खोलकर मिल जाऊंगा। बदमाश कह रहा है कि मैं पहले नहीं पहुंच रहा हूं, तुम्हारे पीछे-पीछे ही आऊंगा। फिर गाड़ी लगाने की बात होती है।
ऋषभ का कहना था कि सड़क पर गाड़ी लगाऊंगा, फिर आना और बैग छीनकर भाग जाना। मैं बिल्कुल हल्ला नहीं करूंगा। इसके बाद कह रहा है कि काम होने के बाद सिम निकाल देना। एसपी (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक इसकी मदद से ही पुलिस बदमाशों तक पहुंची।