फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bjp ke liye panchayat chunav banege exam

भाजपा के लिए पंचायत चुनाव बनेंगे अग्निपरीक्षा

Mon, 18 Jan 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
bjp ke liye panchayat chunav banege exam
भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा है जिला पंचायत चुनाव
विज्ञापन

- प्रदेश नेतृत्व की जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की रणनीति पर नजर
- अभी से शुरू हुई ग्राम सभा स्तर पर बैठकें, 24 में 20 सीटें जीतने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के लिए आगामी जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव अग्निपरीक्षा बनकर आ रहा है। वर्तमान सकारात्मक हालातों में भी अगर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न कर पाए तो यह पार्टी की बड़ी नाकामी होगी। इस सम्मान को बचाने के लिए पार्टी में बैठकों का दौर अभी से शुरू हो गया है। जनपद की 496 ग्राम सभाओं में बनाए गए संयोजक व सह संयोजकों ने पार्टी की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने 24 में से 20 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। वर्तमान में बीजेपी के चार सदस्य हैं।
भाजपा के लिए प्रदेश में पंचायत चुनावों के परिणाम अभी तक अच्छे नहीं रहे हैं। प्रदेश में सरकार होने के कारण इस बार पार्टी पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ना चाहती है। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, पार्टी सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पद पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है। संगठन इस चुनाव को चुनौती मानकर चल रहा है। झांसी जनपद में पार्टी के लिए सकारात्मक हालात हैं। सांसद व चारों विधायक पार्टी के हैं। वर्तमान में पार्टी के 24 में से 4 सदस्य हैं। बाकी में 16 सपा और चार बसपा के हैं। पार्टी ने इस बार 24 में से 20 सीटों पर परचम लहराने का लक्ष्य तैयार किया है। इसके लिए अभी से रणनीति पर काम होना शुरू हो गया है। हर जिला पंचायत व ग्राम सभा पर एक संयोजक व सह संयोजक बनाया गया है। इन पदाधिकारियों के नेतृत्व में दस जनवरी से बैठकें शुरू हो गईं हैं। यह बैठकें 25 जनवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन

झांसी जनपद में आठ ब्लॉक, 496 ग्राम पंचायतें, 496 ग्राम प्रधान, 6170 पंचायत सदस्य व 24 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होता है। यहां पर 884085 मतदाता है, जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। आरक्षण तय होते ही हर सीट पर तीन दावेदारों के नामों का पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। प्रदेश नेतृत्व पैनल में भेजे गए नामों में से ही उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। पार्टी ने 24 में 20 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। मुकेश मिश्रा, महानगर जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed