{"_id":"5fca48928ebc3ecfc818d229","slug":"bjp-fight-to-police-for-entry-gate-jhansi-news-jhs182621727","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना केंद्र में प्रवेश को लेकर पुलिस से भिड़े भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना केंद्र में प्रवेश को लेकर पुलिस से भिड़े भाजपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार को इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक चुनाव की मतगणना के दौरान काउंटिंग स्थल बुंदेलखंड महाविद्यालय के बाहर खासा बवाल हुआ। मतगणना स्थल पर प्रवेश को लेकर भाजपाई और पुलिस में टकराव जैसे हालात बन गए। बबीना विधायक के साथ आए भाजपा नेताओं को रोकने पर भड़के भाजपाइयों ने धक्का मुक्की कर दी। अफरातफरी के बीच एसपी सिटी गिर गए थे। वहीं पुलिस ने भी भाजपाइयों पर जमकर लाठियां भांजी। देर शाम तक भारी पुलिस बल यहां जमा रहा। कई दफा टकराव जैसे हालात बने। भाजपा नेता एसपी सिटी पर आरोप लगा रहे थे। इन लोगों का कहना था कि मतगणना स्थल पर जा रहे विधायक को पुलिस ने धक्का देकर रोका था।
दोपहर को तकरीबन साढ़े बारह बजे नगर विधायक रवि शर्मा और बबीना विधायक राजीव सिंह के साथ भाजपा नेता मतगणना स्थल पर पहुंचे थे। जब विधायक और पदाधिकारी भीतर जाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। इस पर बात बिगड़ गई और तनातनी शुरू हो गई। भाजपा नेताओं का कहना है कि एक पुलिस अधिकारी ने भाजपा विधायक राजीव सिंह को धक्का दे दिया था। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने एक सिपाही को घेर लिया और उसके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। वह गाड़ियों पर गिर गया। अन्य पुलिस कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर सिपाही को भाजपाइयों के बीच से निकाला। गेट पर भाजपाइयों को बाहर करते समय मची अफरा-तफरी में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी भी गिर गए थे। वहीं इसी तनातनी के बीच विधायक रवि शर्मा व राजीव सिंह पारीछा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना केंद्र के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। बाद में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी वहां पहुंच गए। वहीं सपा वालों को लगा कि भाजपाई परिणाम प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं लिहाजा समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, नगर अध्यक्ष तनवीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव कई सपाइयों के साथ धरने पर बैठ गए। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी होने लगी। इससे वहां टकराव की स्थिति पैदा हो गई। कई बार एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। भाजपाइयों ने एसपी सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर ढाई बजे भाजपा प्रत्याशी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा मतगणना केंद्र से बाहर आए। उनके आते ही सभी भाजपाई धरने से उठ गए। भाजपाई मतगणना केंद्र के गेट से उठकर बीकेडी हॉस्टल के पास प्रत्याशी के टेंट में जाकर बैठ गए। भाजपाइयों के जाने के कुछ देर सपाई भी वहां से चले गए।
पहले भाजपा नेता अंदर गए, फिर सपाई
झांसी। सड़क पर जारी धरना - प्रदर्शन के दरम्यान प्रशासन ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी व संजीव श्रृंगीऋषि को प्रशासन ने मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति दी। इसके बाद तकरीबन ढाई बजे सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव व महिला नेत्री ज्योति लोधी को प्रशासन ने मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति दी।
विज्ञापन
अंदर जाने को लेकर आपस में भिड़े सपाई
झांसी। मतगणना केंद्र में चंद नेताओं को अंदर जाने की अनुमति देने के बाद बाहर सपाई आपस में भिड़ गए। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह ने मतगणना केंद्र के भीतर जाने वालों के नामों पर मुहर लगाई। अपना नाम न होने पर सपा नेत्री सुषुमा यादव उनसे भिड़ गईं। इस दरम्यान तीखी नोकझोंक हुई। किसी तरह पार्टी के लोगों ने समझाबुझाकर उन्हें शांत किया।