फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP can make nominated councilors in the wards which it has not won

Jhansi News: जीत से चूके वार्डों में भाजपा बना सकती है मनोनीत पार्षद

Thu, 30 Jan 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
BJP can make nominated councilors in the wards which it has not won

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। निकाय चुनाव के दौरान जीत से चूक गए वार्डों में भी भाजपा प्रतिनिधित्व देने की तैयारी में है। मनोनीत पार्षदों की घोषणा में इस बिंदु पर भी ध्यान दिया जाएगा। मनोनीत पार्षद बनने की रेस में 20 से 25 नेता हैं। इसमें कुछ ऐसे भी नेता शामिल हैं, जो निकाय चुनाव में हार गए थे।



झांसी महानगर में 60 वार्ड हैं। 13 मई 2023 को आए निकाय चुनाव के परिणाम में भाजपा ने 38 वार्डों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद, पार्टी के बागी समेत सात और पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। ऐसे में निगम सदन में भाजपा का बहुमत बढ़कर दो तिहाई हो गया है। बचे हुए 15 वार्डों में विपक्षी दलों और निर्दलीय पार्षदों का कब्जा है।
विज्ञापन


ये नेता मनोनीत पार्षद बनने की रेस में

मनोनीत पार्षद बनने के लिए कई नेता रेस में हैं। सूत्रों के मुताबिक सरदार कृष्णपाल सिंह, पंकज शुक्ला, नीलम सकरैंया, पन्नालाल प्रजापति, विकल्प जैन, धर्म करौसिया, रूबी कुशवाहा, कुसुम कुशवाहा, हरीबाबू रायकवार, सुनील विश्वकर्मा, मोहित पोरवाल, आशीष गुप्ता, सोनू ठाकुर, विशाल ठाकुर, मनोज खजुरिया, नीलेश त्रिपाठी, सत्यकाम पुराहित, रंजीत साहू, मनोज साहू, दीपक साहू, मोहित रायकवार आदि के नामों की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed