फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   biometric attendence stopped

रेलवे कारखाने में बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक

Tue, 10 Mar 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
biometric attendence stopped
biometric attendence stopped
झांसी। कोरोना वायरस के चलते रेलवे कारखाना में बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे कारखाना में पिछले महीने से कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू की गई थी। मगर, प्रशासन ने कारोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण कारखाने के समस्त शॉप व प्रशासनिक कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी पर 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी है। साथ ही उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने सभी कर्मचारियों को पूर्व की भांति जीए कार्ड के माध्यम से व सीनियर सुपरवाइजर तथा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ को अपनी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर के माध्यम से हाजिरी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विगत पांच मार्च को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की वर्कशाप शाखा के सचिव अजय प्रकाश शर्मा ने कोरोना वायरस के चलते मुख्य कारखाना प्रबंधक से बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगाने की मांग की थी।
प्राइवेट सिक पर रोक
झांसी। रेलवे के परिचालन विभाग के अंतर्गत आने वाले चालक, सह चालक व गार्डों की 31 मार्च तक प्राइवेट सिक करने पर रोक लगा दी है। यह आदेश सहायक कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

लॉबी पर नहीं होगा होली मिलन समारोह
झांसी। ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल द्वारा चालक सहचालक व गार्ड सम्मिलित लॉबी पर होने पर होली मिलन समारोह पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने आदेश जारी कर किया है कि इस तरह का आयोजन होता है तो संबंधित के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed