फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bina tte ke tod rhe railway ke 700 coch

बिना टीटीई के दौड़ रहे रेलवे के सात सौ कोच

Wed, 02 Jan 2019 01:42 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 02 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
bina tte ke tod rhe railway ke 700 coch
train, jhansi news - फोटो : demo
टिकट चेकिंग कर्मचारियों की कमी के कारण मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के 700 से अधिक कोचों की निगरानी नहीं हो पा रही है। दरअसल, ट्रेनों की संख्या के हिसाब से 1900 टिकट चेकिंग कर्मियाें की आवश्यकता है, जबकि सिर्फ 743 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। टिकट चेकिंग कर्मचारियों की कमी से अधिकांश ट्रेनों में दो ही कर्मचारी चल पा रहे हैं। जबकि, कोचों की संख्या के हिसाब से एक ट्रेन में पांच कर्मचारियों का होना जरूरी है।
विज्ञापन


रेल मंडल प्रशासन ने प्रतिदिन 100 ट्रेनों में चलने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए एम्युनिटी डिटेल लिंक बना रखा है। यह स्टाफ झांसी स्टेशन से अप और डाउन की ट्रेनों में निजामुद्दीन, इटारसी, कानपुर और बांदा के लिए चलता है। शताब्दी एक्सप्रेस व वीकली ट्रेनों के लिए अलग-अलग टीमें हैं। इसके अलावा स्पेशल स्क्वॉड और ओपेन डिटेल में अलग कर्मचारी तैनात हैं। इस हिसाब से 1900 कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि 743 उपलब्ध हैं। साथ ही हर महीने चार से छह कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इससे संख्या और घटती जा रही है।
विज्ञापन


नतीजतन, अधिकांश ट्रेनों में वन प्लस टू या थ्री का स्टाफ चल रहा है। नियम के हिसाब से एक टीटीई को तीन स्लीपर या पांच एसी कोच एक साथ देखने पड़ते हैं। जबकि, तीन स्लीपर कोच एक टीटीई के पास होने के हिसाब से टीम में कम से कम वन प्लस फाइव या सिक्स का स्टाफ होना चाहिए। स्टाफ की कमी के कारण यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है, क्योंकि 22 या 24 डिब्बों की ट्रेन में दो या तीन टीटीई ही चल रहे हैं। साथ ही ट्रेनों की संख्या के हिसाब से 700 से अधिक कोचों में कोई स्टाफ नहीं चल रहा है। दूसरा, इससे बेटिकट यात्रियों को पकड़ने का अभियान प्रभावित होने से राजस्व की क्षति तो हो ही रही है, यात्रियों को भी परेशानी होती है। मंडल प्रशासन किसी तरह काम चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट चेकिंग कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए मुख्यालय को लगातार पत्र लिखे जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही नए कर्मचारी मिलेंगे। - विपिन कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed