फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bike theaf

तीन वाहन चोर पकड़े, दस बाइकें मिलीं

Sun, 28 Jan 2018 02:01 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 28 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
bike theaf
bike teaf - फोटो : demo
थाना प्रेमनगर व स्वाट टीम ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इनके कब्जे से दस चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पकड़ गए चोर दतिया के रहने वाले हैं। झांसी व आसपास के जिलों से चोरी करने के बाद मध्य प्रदेश के जिलों में बेचते थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने स्टेशन रोड स्थित गढ़िया मार्ग से चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीनों युवकों को पकड़ा। नंदनपुरा एसबीआई बैंक के सामने से चोरी कर भाग रहे थे। पूछताछ में पता चला कि तीनों वाहन चोर हैं। तीनों ने अपने नाम रवि यादव, विक्रम चौबे उर्फ विक्की और मानवेंद्र यादव निवासी दतिया बताए। तीनों से पूछताछ के बाद रेलवे कॉलोनी के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी नौ और बाइकों को बरामद किया। ये बाइकें झांसी व दतिया से चोरी की गई थीं। तीनों ने बताया कि चिरगांव के बरख गांव से चोरी की थी। इसके अलावा सिद्देश्वर मंदिर के सामने, मोंठ बाईपास एसबीआई बैंक के सामने चोरी की थी। स्वॉट टीम प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह बाइकें दो माह के भीतर चोरी हुई हैं। जिस व्यक्ति की भी बाइक चोरी गई हो, वह कागजात लेकर थाने आए। आगे की कार्रवाई कर बाइक सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed