{"_id":"6643851b1573c631ff011723","slug":"bike-riding-miscreants-looted-rs-28-lakh-from-the-accountant-of-a-coal-trader-in-jhansi-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: गल्ला कारोबारी के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 28 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गल्ला कारोबारी के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 28 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 14 May 2024 09:07 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 May 2024 09:07 PM IST
सार
कैलाश ने पुलिस को बताया कि 30 लाख रुपये निकालकर दो लाख रुपये एक किसान को दिए। उसके बाद पूरे 28 लाख रुपये बैग में रहकर बाइक से आढ़त लौट जा रहा था। शाम करीब पौने पांच बजे वह गुरसराय रोड से होता हुआ जैसे ही डिफेंस पावर हाउस के पास पहुंचा, पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसे चलती बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन
28 लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए बदमाश
- फोटो : istock
विस्तार
मंगलवार शाम बैंक से पैसा निकालने के बाद लौट रहे गल्ला कारोबारी के मुनीम से बाइक सवार बदमाश 28 लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। वारदात के बाद बदमाश एरच की ओर भाग निकले। बदहवास मुनीम ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन
एरच निवासी जमील खान की एरच-गुरसराय रोड पर झबरा पुलिया के पास हाजी फर्म एवं ट्रेडर्स के नाम की आढ़त है। उनके यहां कैलाश नारायण पाठक मुनीम का काम करता है। मंगलवार को जमील ने कैलाश को चेक देकर 30 लाख रुपये बैंक से निकालने भेजा।
विज्ञापन
कैलाश ने पुलिस को बताया कि 30 लाख रुपये निकालकर दो लाख रुपये एक किसान को दिए। उसके बाद पूरे 28 लाख रुपये बैग में रहकर बाइक से आढ़त लौट जा रहा था। शाम करीब पौने पांच बजे वह गुरसराय रोड से होता हुआ जैसे ही डिफेंस पावर हाउस के पास पहुंचा, पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसे चलती बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। वह कुछ समझ पाता पीछे बैठे बदमाश ने उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर एरच की ओर निकल भागे। यह देख कैलाश ने शोर मचाया लेकिन, कुछ देर में दोनों बदमाश आंखों से ओझल हो गए।
विज्ञापन
बदहवास हाल में मुनीम कैलाश ने लूट की बात गल्ला कारोबारी जमील को बताई। वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। थाना प्रभारी अमीराम सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच-पड़ताल में जुटी है।