फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider youth dead

Jhansi News: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 31 Dec 2022 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike rider youth dead
चिरगांव। चिरगांव से ग्राम मुड़ेई में रात को जा रहे बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण वहां से निकले तब उन्हें जानकारी हुई तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है ।
विज्ञापन

ग्राम मुड़ेई निवासी वान सिंह कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र रजनेश (31) की चिरगांव के टौरियापुरा मुहल्ले में ससुराल है। वह शुक्रवार को चिरगांव आया था । यहां से रात करीब नौ बजे अपने साले की मोटर साइकिल से वापस ग्राम मुड़ेई जा रहा था । जब वह ग्राम सिमथरी के शैलेंद्र शर्मा के खेत के पास पहुंचा तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन के चालक तेजी व लापरवाही से आकर टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही रजनेश की मृत्यु हो गई ।शनिवार की सुबह जब ग्रामीण वहां से निकले तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे रजनेश का शव पड़ा हुआ है। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल पड़ी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed