फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider woman dies, two injured in collision with speeding container

Jhansi News: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies, two injured in collision with speeding container
दतिया। झांसी-ग्वालियर हाईवे पर 29वीं बटालियन के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला का देवर और बहनोई गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम मंगरौल निवासी सुलटा (25) पत्नी राकेश कुशवाहा की मां का मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज चल रहा है। रविवार को दोपहर में वह देवर भूपेंद्र कुशवाहा के साथ बीमार मां को देखने के लिए बाइक से झांसी जा रही थी। दतिया में न्यू कलक्ट्रेट के पास सुलटा के बहनोई रमेश कुशवाहा का घर है। यहां उन लोगों ने रमेश को साथ लिया और तीनों लोग बाइक से झांसी के लिए रवाना हुए। थोड़ा आगे पहुंचने पर 29वीं बटालियन के पास रतन पेट्रोल पंप के सामने ग्वालियर की ओर आ रहे कंटेनर के चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी सुलटा कंटेनर की चपेट में आ गई और घिसटती दूर तक चली गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक से गिरकर भूपेंद्र और रमेश गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed