फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider dies, companion injured in collision with container

Jhansi News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 31 Oct 2024 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, companion injured in collision with container
दोनों दोस्त को लेने आ रहे थे स्टेशन
विज्ञापन

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में बीती रात कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कंटेनर बाइक को तकरीबन 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शिवपुरी जिले के ग्राम विजयपुर निवासी कल्याण उर्फ कल्ला (23) का दोस्त रिंकू पाल इंदौर में नौकरी करता है। दीपावली पर वह घर आ रहा था। उसकी ट्रेन बुधवार रात 11 बजे झांसी आनी थी। दोस्त को लेने के लिए कल्ला अपने गांव के साथी लवकुश (21) के साथ बाइक से झांसी स्टेशन आ रहा था। जब वे बबीना टोल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रहे एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पहिया कल्ला के सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लवकुश की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

टक्कर के बाद कंटेनर बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद बाइक और कंटेनर में आग लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे का यातायात रोक दिया गया। दमकल दस्ते को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। कल्ला की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed