{"_id":"691794408f1c3868d00c8829","slug":"bike-rider-crushed-to-death-by-speeding-car-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-679877-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
कोछाभांवर के पास देर रात हुआ हादसा, सीसीटीवी की मदद से चालक को तलाश रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उल्दन के विजना गांव निवासी रतनलाल अग्रवाल (43) को कोछाभांवर के पास तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विजना निवासी रतनलाल हलवाई का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि सहालग के सीजन में रतनलाल का काम बढ़ गया था। बृहस्पतिवार रात ही वह काम के सिलसिले में पारीछा जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह कोछाभांवर के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रतनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर समेत हाथ एवं पांव में में गहरी चोट आई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। नाजुक हाल में उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, परिवार के लोग भी पहुंच गए। शुक्रवार सुबह रतनलाल की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रतनलाल ही परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों के जरिये चालक को तलाशा जा रहा है।