फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bike burned after clash, two injured

टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, दो झुलसे

Mon, 17 Feb 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
bike burned after clash, two injured
झांसी। रविवार शाम मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में आमने-सामने बाइकों की टक्कर में एक बाइक में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ स्थित मोहनगढ़ के खाकरौन गांव निवासी भागी कुशवाहा (45) अपने साथी मनीराम कुशवाहा (55) के साथ बाइक पर सवार होकर निवाड़ी जाने को निकले। अभी दोनों पृथ्वीपुर मार्ग पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक मेें आग लग गई। चंद सेकेंड के भीतर भागी व भैयन आग की चपेट में आ गए। राहगीरों ने दोनों की मदद करते हुए आग बुझाई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए निवाड़ी अस्पताल भेजा। जहां हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर, दोनोें की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed