{"_id":"5fe2464f8ebc3e3c8c6ef6be","slug":"bike-and-truck-accident-mother-and-daughter-dead-jhansi-news-jhs1841775101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार दोपहर झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर बाइक सवार दंपती समेत चार लोगों को पीछे से रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति व उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ललितपुर जिले के थाना तालबेहट अंतर्गत सरसयाना मोहल्ला निवासी पंकज गुप्ता के भांजे अनूप की 19 दिसंबर को मध्य प्रदेश के दिनारा स्थित कुंभरुआ गांव में शादी थी। कार्यक्रम निपटाने के बाद मंगलवार सुबह पंकज गुप्ता (32) अपनी पत्नी पूनम (26), एक साल की बेटी प्रिंसी गुप्ता व भाई विनय गुप्ता (29) के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे डोंगरी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही पूनम व उनकी बेटी प्रिंसी ने दम तोड़ दिया। वहीं पंकज व विनय घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगने के कारण जाम लग गया। ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। तालबेहट से परिजन भी झांसी पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस व एंबुलेंस वालों के बीच हुआ विवाद
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 नंबर एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने शवों को उठाने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस व एंबुलेंस वालों के बीच विवाद होने लगा। मौके पर लोगों के उग्र होने पर घबराए एंबुलेंस कर्मियों ने शवों को उठाया। इससे काफी देर तक विवाद का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी शादी
पंकज गुप्ता तालबेहट में ही मोबाइल की दुकान खोले हैं। उनकी दो साल पहले ग्वालियर में पूनम के साथ शादी हुई थी। एक साल पहले बेटी को भी जन्म दिया था। शादी की खुशियां मनाकर सभी घर लौट रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। खबर पाकर रिश्तेदार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
एक घंटे फंसी रही गाय
बताया गया है कि टक्कर मारने के बाद चालक घबरा गया। वह ट्रक लेकर भाग रहा था, तभी सामने अचानक गाय आ गई। गाय में भी टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। गाय ट्रक के आगे वाले हिस्से में फंस गई थी। करीब एक घंटे बाद गाय को निकाला जा सका।