फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike accident a people dead and three teanager injurd

नाबालिग दौड़ा रहे थे बाइक, टक्कर में चली गई बालक की जान

Tue, 02 Feb 2021 08:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Bike accident a people dead and three teanager injurd
झांसी। यातायात नियमों की अनदेखी कर नाबालिग भी वाहन दौड़ाकर सड़क हादसे में घायल होकर जान गवां रहे हैं। थाना रक्सा क्षेत्र के अठोंदना गांव में बाइक सवार तीन नाबालिगोें की दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों से टक्कर हो गई। इसमें पांचों घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां सिर में चोट के चलते निशांत की मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना रक्सा क्षेत्र के अठोंदना गांव निवासी कमलेश प्रजापति का पुत्र निशांत प्रजापति (12) सुबह बाइक से अपने साथी बालकिशन व रोहित के साथ रक्सा जा रहे थे। गांव में ही सामने से आ रही बाइक पर सवार दो युवकों से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पांचों घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा। यहां उपचार के दौरान निशांत ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। निशांत के सिर मेें गहरी चोट आने के कारण जान चली गई। यदि निशांत ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed