{"_id":"60db786d8ebc3ec20967c24a","slug":"bijouli-water-matter-women-dead-jhansi-news-jhs1983289198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजौली में टैंकर से पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजौली में टैंकर से पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार की सुबह नौ बजे प्रेमनगर क्षेत्र के बिजौली इलाके में टैंकर से पहले पानी भरने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर नौबत हाथापाई तक आ गई। इसी दौरान एक महिला ने दूसरी को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरते ही महिला की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मृतका के पति द्वारा दी गई तहरीर पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
महानगर में पानी का संकट लगातार गहरा रहा है। आधे शहर में पानी की आपूर्ति टैंकर द्वारा की जा रही है। मंगलवार को सुबह नौ बजे नगर निगम का टैंकर पानी लेकर बिजौली में पहुंचा था। टैंकर के आते ही हाथ में बाल्टी और डब्बे पकड़े लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ के बीच से हर कोई एक दूसरे से पहले पानी भरने की कोशिश कर रहा था। यहां रहने वाले रेल कर्मचारी रघुराज और उनकी पत्नी उत्तरा देवी भी पानी भरने के लिए पहुंची थीं। इनके पड़ोसी वीरेंद्र जोशी और उनकी पत्नी रमा देवी भी पानी भरने के लिए खड़ीं थीं। एसएसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह दोनों पड़ोसी पहले पानी भरने को लेकर झगड़ पड़े। दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान दोनों की पत्नियां भी झगड़ पड़ीं। बताया जाता है कि इसी बीच वीरेंद्र की पत्नी रमा ने रघुराज की पत्नी उत्तरा देवी को धक्का मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। जमीन पर गिरते ही उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग तत्काल उन्हें घर के भीतर ले गए। बाद में मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।