फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bijli ki km bale kular se sja market

बिजली की कम खपत वाले कूलर और एसी से सजा बाजार

Thu, 05 Apr 2018 01:54 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 05 Apr 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
bijli ki km bale kular se sja market
bulv, jhansi news - फोटो : demo
गर्मी शुरू होते ही कूलर और एसी की विस्तृत रेंज बाजार में है। ग्राहकों पर बिजली के बिल का लोड न पड़े, इसके लिए कम खपत वाले एसी और कूलर को बाजार में उतारा गया है, इनकी मांग भी ज्यादा है। फैंसी पंखे की कई वैरायटियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अप्रैल माह में ही बढ़ते पारे ने बाजार में एसी और कूलर की मांग को भी बढ़ा दिया है। दुकानों पर अनेक रेंज में एसी, कूलर और पंखे हैं। ग्राहक खरीद के पहले रेंज के साथ कम बिजली की खपत वाले उपकरण पसंद कर रहे हैं। एसी की बात करें तो कई कंपनियां प्रतिदिन छह से आठ घंटे में पांच से छह यूनिट की खपत का ही दावा कर रहीं हैं। कंपनियों के इस दावे पर इंवर्टर बेस्ड एसी सर्वाधिक  बिक रहे हैं। संचालकों ने बताया कि इन इंवर्टर बेस्ड एसी का मतलब उसे इंवर्टर से चलाना नहीं है, बल्कि उसमें इस्मेताल की गई टेक्नोलॉजी इंवर्टर पद्घति की है। इन एसी की खसियत यह है कि यह चालू करने पर एक बार ही कंप्रेशर पर लोड डालता है, इसके बाद फैन के जरिए कूलिंग देता है। जबकि, अन्य एसी में कंप्रेशर पर लगातार लोड रहता है, जो बिल बढ़ाता है।
विज्ञापन

ऐसे ही कूलरों की कई वैरायटियां हैं। फाइबर बॉडी कूलरों के साथ देसी कूलरों की बिक्री शुरू हो गई है। इनमें भी ग्राहक कम वॉट के एग्जॉस्ट फैन की मांग कर रहे हैं। बाजार में बगैर घास के फोर साइड कूलिंग वाला कूलर भी है। देसी पैटर्न पर उतारे गए कूलर की खासियत यह है कि इसमें घास के बजाय पेपर पैड का इस्तेमाल किया गया है। पानी गिरने पर यह पैड रेडियेटर की तरह काम करेंगे तथा उसमें लगा पंखा ठंडी हवा फेंकेगा। फैंसी पंखों में थ्री डी और फोर डी डिजाइन, झूमर पंखा, एलईडी लाइट और नाइट लाइट के साथ कई वैरायटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed