फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bijli katothi

ऊर्जा मंत्री शहर में, बिजली के लिए तड़प रहे झांसी के 818 गांव

Sat, 30 Apr 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
bijli katothi
झांसी। आसमान से आग बरस रही है। तापमान 46 डिग्री के भी ऊपर जा रहा है। ऐसे में बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। झांसी जनपद के सभी 818 गांवों में दस से बारह घंटे की कटौती की जा रही है। बिजली संकट से पानी की भी किल्लत खड़ी हो गई है। किसान इंजन में महंगा डीजल फूंककर फसलों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को जब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा झांसी पहुंचे तब हर गांव बिजली के लिए बेचैन था।
विज्ञापन

जब बिजली नहीं तो पानी नहीं
झांसी। जनपद में 496 ग्राम पंचायतें हैं। क्योंकि बुंदेलखंड में पानी का संकट है ऐसे में टंकियों का पानी ही अधिकांश गांवों में सप्लाई किया जाता है। जबकि एक बड़ी संख्या ऐसे गांवों की है जहां टैंकर से सप्लाई होती है। अब जब बिजली नहीं मिलेगी तो टंकियां भरी कैसे जाएंगी। नलकूप चल ही नहीं पा रहे हैं। ऐसे में झांसी जनपद की ग्राम पंचायतों में पानी का भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दूर-दराज से लोग पानी ढोकर ला रहे हैं।
विज्ञापन

...बोले विधायक...
गांवों में बिजली का बुरा हाल है, जवाहर राजपूत
झांसी। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में तो बुरा हाल है। रात को तो बिजली रहती ही नहीं। बिजली नहीं है तो पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। पावर कारपोरेशन के एमडी को पत्र भेजा है। प्रभारी मंत्री के सामने भी यह मुद्दा उठाया गया है। अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो मुख्यमंत्री से जाकर मिलेंगे। विधायक ने बताया कि शहर में तो बत्ती आ रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में पानी का भी भीषण संकट हुआ, राजीव सिंह
झांसी। बबीना के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि हर रोज बिजली संकट को देख रहे हैं। क्षेत्र के लोग रोज शिकायतें करते हैं। एक तो पहले से ही पानी का संकट है दूसरे बिजली ने और हालात खराब कर दिए हैं। शुक्रवार को दिशा की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया। उनकी विधानसभा में बिजली पानी का भीषण संकट इस समय बना हुआ है। अफसरों से कहा गया है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाए।

भीषण गर्मी में रात में बिजली नहीं आती। लोग सो नहीं पाते। बच्चों को भी परेशानी होती है। सुबह भी कई बार बिजली काट दी जाती है। इससे पानी भी नहीं मिल पाता है।
विशाल यादव, गुरसराय
दिन में सिर्फ तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पाती है। इस गर्मी में बिजली के न आने से परेशानी बढ़ गई है।
विकास कुमार बंगरा
सुभाष सिंह,
रात में अक्सर बिजली काट दी जाती है। क्षेत्र में मच्छरों का भारी प्रकोप है। इससे नींद पूरी नहीं हो पाती। लोग काफी परेशान हैं।
देवेंद्र घोष, गुरसराय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed