फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bijli karmi ko dikayi chappal

कनेक्शन न जुड़ने से नाराज महिला ने एसडीओ को दिखाई चप्पल

Thu, 28 Apr 2022 11:07 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
bijli karmi ko dikayi chappal
गुरसराय। विद्युत कनेक्शन न जुड़ने से नाराज एक महिला ने एसडीओ को चप्पल दिखाते हुए उनको मारने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक गुरसराय विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी चंद्रेश तोमर की अगुवाई में बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने मऊ रोड स्थित हरिजन बस्ती में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान कई कनेक्शन अवैध पाए गए। विद्युत टीम ने कनेक्शन काटकर उनकी केबिल भी काट ले गई थी। इसमें इस महिला का कनेक्शन भी कट गया। उसके घर से भी केबिल काटकर टीम अपने साथ लेती गई। बुधवार शाम को महिला विद्युत उपकेंद्र पहुंच गई। यहां एसडीओ से कनेक्शन जुड़वाने की मांग की। एसडीओ के इंकार करने पर महिला बिफर उठी और उसने चप्पल उतारकर एसडीओ को पीटने की धमकी दे डाली। महिला का आरोप था कि उसके घर में न होने के बावजूद उसके घर से केबिल काट दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया। उधर, एसडीओ ने इसकी पुलिस में भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed