फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bijali thief graph less in city

शहर में घटा बिजली चोरी का ग्राफ

Thu, 12 Nov 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bijali thief graph less in city
झांसी। बिजली विभाग को अक्तूबर में लाइन हानियां व चोरी को रोकने में बड़ी कामयाबी हासिल लगी है। लाइन हानियां व चोरी का प्रतिशत घटकर 34 से 12 प्रतिशत पर आ गया है। इसी तरह प्रति यूनिट थ्रू रेट बढ़कर 5.65 रुपये की जगह 7.31 रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

महानगर में 16 सबस्टेशन हैं, जिससे 1.17 लाख वाणिज्यिक व घरेलू उपभोक्ता जुड़े हैं। ये उपभोक्ता हर महीने पांच करोड़ यूनिट बिजली खर्च करते हैं। महानगर में गल्लामंडी, उनाव गेट, मुन्नालाल, सीपरी बाजार समेत कई ऐसे सबस्टेशन हैं, जहां सबसे अधिक चोरी व लाइन हानियां बनी रहती है। यही कारण है कि महानगर में खपत के हिसाब से 34.61 फीसदी लाइन हानियां व चोरी हो रही थी। नतीजतन थ्रू रेट 5.80 रुपये प्रति यूनिट मिल रहा था। मगर अक्तूबर में सख्ती से चले वसूली व चेकिंग अभियान से शहर की आपूर्ति में बेहद सुधार हुआ है। अक्तूबर में 300 से अधिक चोरी के मामले पकड़े गए।
विज्ञापन

पहली बार टीम ऐसे मोहल्लों में भी पहुंची, जहां वे जाने से बचते थे। इसमें पीएसी व सिविल पुलिस की मदद ली गई। चेकिंग से मचे हड़कंप के कारण वे भी सुधर गए, जहां टीम नहीं पहुंच सकी थी। एक हजार से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अक्तूबर में विभाग को 36 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (महानगर) एसआर गर्ग ने बताया कि लाइन हानियां व चोरी का प्रतिशत न बढ़ सके। इसके लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चेकिंग से मचा हड़कंप, 19 पकड़े
झांसी। बिजली चेकिंग टीम ने बुधवार को पीएसी व कोतवाली पुलिस के साथ छनियापुरा, अंदर सैंयर गेट व अंदर सागर गेट में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 19 लोगों को मीटर बाईपास व डायरेक्ट चोरी करते पकड़ा गया। दो लोगों के घर में घरेलू कनेक्शन से दुकान में बिजली जलाते पकड़ा गया। बीस बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। टीम में उपखंड अधिकारी आलोक प्रकाश, कन्हैयालाल, धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता अमित सक्सेना, हरिओम कुशवाहा, उमेश राजन, संतोष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed